फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस ढींगरा रिपोर्ट: हुड्डा ने खुद को बताया बेकसूर, आयोग पर उठाए सवाल

Thu, 01 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Justice Dhingra report - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वाड्रा लैंड डील के मामले से जुड़ी जस्टिस ढींगरा आयोग की रिपोर्ट बुधवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को सौंप दी गई। जस्टिस ढींगरा ने इस रिपोर्ट में लैंड डील में हुई अनियमितताओं का हवाला दिया है। लेकिन इसके उलट हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुद को बेकसूर बताया है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में किसी को लाभ नहीं पहुंचाया गया है। उनकी सरकार ने नियमानुसार अपना काम किया है। जिस प्रक्रिया के तहत सीएलयू दिए गए। उस प्रक्रिया के तहत लंबे समय से काम किया जा रहा है। वर्तमान सरकार भी उन्हीं नियमों पर काम कर रही है। ढींगरा आयोग का गठन पूरी तरह से असंवैधानिक था।

Vadra and Hooda - फोटो : Amar Ujala
उधर रिपोर्ट के आने से वाड्रा सहित पूर्व मुख्यमंत्री की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।  सूत्रों के मुताबिक ढींगरा ने अपनी रिपोर्ट में नेताओं सहित अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभावशाली लोगों के कहने पर अफसरों ने गलत तरीके से फायदा पहुंचाया। 182 पेज की रिपोर्ट में ढींगरा ने इस डील के दौरान दिए गए लाइसेंस की अनियमितताओं की जांच की है। 

प्रेसकांफ्रेस में उन्होंने साफ किया कि डील के जरिये कई लोगों को लाभ पहुंचा। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह साफ तौर पर कहा कि मैंने हर उस शख्स का नाम अपनी रिपोर्ट में लिखा है, जो इन अनियमितताओं में शामिल था। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में कैग की रिपोर्ट मात्र छोटे से हिस्से को प्रदर्शित करती है। जबकि मेरी रिपोर्ट पूरी तरह से विस्तृत है। उन्होंने कहा कि अनियमितताएं नहीं होतीं तो मैं 182 पेज नहीं लिखता।

ढींगरा ने बताया कि उनकी रिपोर्ट दो भागों में है। पहले भाग में वह खोज हैं, जो आयोग ने की है। वहीं दूसरे भाग में साक्ष्यों का उल्लेख है। तीसरे भाग को रिपोर्ट का हिस्सा नहीं बनाया गया है। यह वह भाग है, जिसमें कुछ कागजात 30 जून को मिले थे। उनकी आगे की जांच अभी जरूरी है।
विज्ञापन

अब सरकार के पाले में सब कुछ

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
जस्टिस ढींगरा ने साफ किया है कि उन्होंने अपना काम कर दिया है। कंटेंट आफ इनक्वायरी एक्ट के हिसाब से सरकार चाहेगी तो रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी। यह सरकार की मर्जी है कि वह दो तीन दिन में यह काम करे या पटल पर रखने के बाद। मेरी सीमाएं यह हैं कि मैं रिपोर्ट के कंटेंट के बारे में कोई बात नहीं कर सकता।

सभी विषय विस्तार से रिपोर्ट में लिए
जस्टिस ढींगरा ने बताया कि रिपोर्ट उन विषयों के बारे में है, जो मुझे सौंपे गए थे। उन सभी विषयों को मैंने विस्तार से अपनी रिपोर्ट में हैंडल किया है। पूर्व सीएम हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की कंपनी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया और कहा कि सरकार जो चाहेगी वह करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें