फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, जतिंदर पाल मल्होत्रा की हुई नियुक्ति

Fri, 13 Oct 2023 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी। मल्होत्रा मौजूदा दौर में चंडीगढ़ में रानी झांसी जिला के जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
chandigarh News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव से पहले एक और बदलाव करते हुए चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक की पृष्ठभूमि से जुड़े जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले अरुण सूद प्रदेश भाजपा का प्रभार देख रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी। मल्होत्रा मौजूदा दौर में चंडीगढ़ में रानी झांसी जिला के जिलाध्यक्ष हैं। इस नगर निगम चुनाव से पहले के चुनाव में भाजपा ने उन्हें पार्षद की टिकट भी दी थी लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उनका संघ के साथ करीबी रिश्ता बताया जाता है।

गौर हो कि चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद का इसी साल जनवरी 2023 में कार्यकाल समाप्त हो गया था। तभी से उनकी जगह नया अध्यक्ष नियुक्त करने की कवायद चल रही थी लेकिन भाजपा ने उन्हें लगभग नौ महीने का विस्तार दिया। अरुण सूद भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले भाजपा ने पंजाब में बदलाव करते हुए कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाया था। वहीं, भाजपा ने इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें