फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताशकंद में तलवार चलाएंगे इंद्र प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के तलवारबाजी खेल के खिलाड़ी इंद्र प्रताप सिंह का चयन एशियन जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। चयनित भारतीय टीम को उजबेकिस्तान के ताशकंद में एशियन चैंपियनशिप में खेलना है। चैंपियनशिप के मुकाबले 24 फरवरी से 3 मार्च तक खेले जाएंगे। भारतीय टीम का चयन फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। चैंपियनशिप में विभिन्न इवेंट में मुकाबले खेले जाएंगे
विज्ञापन

ताशकंद में खेली जानी वाली एशियन जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीम के खिलाड़ियों का चयन सोनीपत में पिछले साल दिसंबर में खेली गई जूनियर नेशनल चैंपिनयशिप में खेले गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इसमें इंद्र प्रताप सिंह ने खेलते हुए रजत पदक जीता था। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तलवारबाजी सेंटर की प्रमुख कोच चरणजीत कौर ने बताया कि इंद्रप्रताप सिंह एक बेहतर खिलाड़ी हैं। वह एसडी कॉलेज-32 के छात्र हैं। उसकी बहन यशकीरत कौर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

उपलब्धियां
61वें स्कूल नेशनल गेम्स में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक।
16वें कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक।
29वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में एक रजत पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें