फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल की 14 साल की बेटी ने लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा ऐसा सुसाइड नोट, पढ़कर बाप सदमे में

Fri, 21 Sep 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
विज्ञापन
पिंजौर में सुसाइड करने वाली लड़की रिया
विज्ञापन
कर्नल की 14 साल की बेटी ने फंदा लगाकर जिंदगी खत्म कर ली। मरने से पहले उसने ऐसा सुसाइड नोट लिखा, जिसे पढ़कर बाप के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। मामला हरियाणा में पंचकूला जिले के पिंजौर का है। रिया ने पिता की डांट से दुखी होकर मंगलवार देर रात सुसाइड कर लिया। रिया ने चुन्नी का फंदा बनाकर कमरे में पंखे के हुक से लटक कर जान दी है।
विज्ञापन


रिया ने सुसाइड उस समय किया जब पिता सचित किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह लौटकर आए तो उन्होंने रिया को आवाज लगाई, लेकिन जब रिस्पांस नहीं मिला तो वह उसके कमरे के दरवाजे पर गए। जहां से उन्होंने कई बार दरवाजे को खटखटाया और आवाज लगाई लेकिन दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़ा। जब वह पुलिस के साथ अंदर गए तो पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना सीन ऑफ क्राइम की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने कर्नल सचित के बयान कलमबद्ध करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पत्नी के साथ तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन

suicide
जानकारी के अनुसार, कर्नल सचित कालका आर्मी एरिया में ही पोस्टेड हैं और वह अमरावती एंक्लेव स्थित मकान नंबर-285 में रहते हैं। मृतका के पिता सचित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बेटा 10वीं में पढ़ता है, जबकि रिया उससे छोटी थी।

उन्होंने बताया कि उनका पत्नी के साथ तलाक को लेकर कोर्ट में केस विचाराधीन है। इसके चलते वह दोनों अलग-अलग रहते हैं। उनका बेटा पत्नी के पास रहता है, जबकि बेटी रिया उसी के साथ रहती थी। सचित ने बताया कि मंगलवार को वह उसकी बहन और रिश्तेदार घर पर मौजूद थे, जो विदेश जाने का प्रोग्राम बना रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे उसकी रिया पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई। सचित ने बताया कि इसके बाद वह पंचकूला अपने किसी काम से चले गए थे। जब वह शाम करीब साढ़े सात बजे वापस आए तो उन्होंने रिया को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

जब वह रिया को बुलाने उसके पास गए तो देेखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब रिया ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रिया ने चुन्नी का फंदा लगा कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

कर्नल पिता के खिलाफ केस दर्ज हुआ

demo pic
सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तो उन्हें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सचित के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रिया ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का कारण पिता से तंग होना बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पिता जो एक आर्मी में कर्नल हैं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें