फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के खलल के साथ इंदिरा कॉलोनी में आजादी का महोत्सव का समापन

विज्ञापन
अमृत महोत्स्व में अंताक्षरी का खेल करवाए हुए एडिशनल कमिश्नर एसके जैन और पार्षद विनोद अग्रवाल। - फोटो : 30ctymaniamjara3.JPG
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में चल रहे तीन दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव के अंतिम दिन बारिश ने कार्यक्रम में खलल डाल दिया। इस दौरान मंच के सामने ही पानी भर गया। किसी तरह अधिकारियों ने मोटर से पानी को निकालकर कार्यक्रम आयोजित करवाया। बार-बार हो रही बारिश से बचने के लिए अतिथियों को टेंट में छिपना पड़ रहा था। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर रविकांत शर्मा ने पिछले 75 घंटेतक चले आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। साथ ही सांसद निधि से 10 लाख रुपये के विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय पार्षद विनोद अग्रवाल ने अधिकारियों को इंदिरा कॉलोनी चुनने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 15 घंटे में इस क्षेत्र का कायाकल्प हो गया। मेयर ने संजय टंडन को हर्बल पौधे देकर सम्मानित किया। संजय टंडन ने कहा कि जब भी इंदिरा कॉलोनी आता था तो यहां लोग मुझे ग्रीन बेल्ट की जगह कूड़े और गंदगी के ढेर दिखाते थे। इस कार्य ने एक मिसाल पेश की है। इस मौके पर पार्षद विनोद अग्रवाल ने महोत्सव को सफल बनाने वाले एक्सईएन जंगशेर सिंह, एसडीओ अंग्रेज सिंह, एसडीओ बलराज छिकारा, एसडीओ जोगिंदर कुमार, एसओ जगदीप सहरावत के कार्य की प्रशंसा की। इन लोगों को मेयर रविकांत शर्मा व भाजपा नेता संजय टंडन ने सम्मानित किया।
जन भागीदारी से सार्वजनिक शौचालयों का किया कायाकल्प
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान नगर निगम ने जनभागीदारी से 26 वार्डों में सार्वजनिक शौचालयों का कायाकल्प कराया। वहीं मेयर रविकांत शर्मा व आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने सेक्टर-17 में बने नए टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन किया। आयुक्त ने कहा कि इसमें लगे क्यूआर कोड से लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। इस मौके पर मनोनीत पार्षद चरनजीव सिंह, शिप्रा बंसल, व्यापारी संजीव चड्ढा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें