हिमालय की तलहटियों से शुक्रवार रात को टर्फ रेखा के दक्षिण की ओर नीचे आने और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां बनती दिख रही हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे में शुक्रवार की रात को प्रदेश में मौसम बदलेगा और 10 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक बीच-बीच में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और कुछ स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं।
इससे पहले गुरुवार को प्रदेशभर में मौसम गर्म रहा। लोग गर्मी से परेशान रहे। गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री और नारनौल का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान करनाल का 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात्रि तापमान की बात करें तो यह नारनौल में 31.6 डिग्री और गुरुग्राम का सबसे कम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
| स्थान |
अधिकतम |
न्यूनतम |
| अंबाला |
40.8 |
30.7 |
| भिवानी |
41.3 |
28.8 |
| हिसार |
42.8 |
31.1 |
| करनाल |
39.4 |
28.6 |
| नारनौल |
43.3 |
31.6 |
| रोहतक |
41.8 |
29.4 |
| गुरुग्राम |
43.7 |
28.5 |
| पंचकूला |
39.8 |
29.6 |
| सिरसा |
41.4 |
30.8 |
पंजाब में भी भीषण गर्मी जारी है। बिजली संकट के बीच लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। अमृतसर में 40, लुधियाना में 39.3 और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को चंडीगढ़ में सामान्य से छह डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।