सहमति संबंध में रह रहे जोड़े की सुरक्षा से जुड़ी याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि लड़की की आयु विवाह योग्य नहीं है, केवल इस आधार पर जोड़े को सुरक्षा से इनकार नहीं किया जा सकता। संगरूर निवासी प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। जोड़े ने बताया कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई तो हो सकता है कि उनके परिजन उन्हें जान से मार दें। सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने संगरूर के एसएसपी से भी गुहार लगाई थी लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
पढ़ें विस्तृत खबर
अब निजी संस्थानों में भी जेबीटी बंद
हरियाणा में सरकारी डाइट के बाद अब 342 निजी संस्थानों में भी जेबीटी बंद हो गई है। 21 हजार सीट पर नए सत्र में दाखिला नहीं होंगे। निजी संस्थानों के 5000 कर्मचारियों के सामने बेरोजगार होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों की भर्ती न होने का तर्क देते हुए डाइट में दो साल पहले डिप्लोमा इन एलीमेंटरी कोर्स को बंद कर दिया गया था।
पढ़ें विस्तृत खबर
भूमि अधिग्रहण विधेयक को मिली राज्यपाल की मंजूरी
हरियाणा विधानसभा में पारित भूमि अर्जन, पुनर्वासन, पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार, हरियाणा संशोधन विधेयक 2021 को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने 2013 में बने केंद्रीय भूमि अधिग्रहण कानून में इस विधेयक के जरिये अहम संशोधन किए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्यपाल से इस विधेयक को मंजूरी न देने का आग्रह किया था।
पढ़ें विस्तृत खबर