फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों की अनूठी पहल- बुजुर्गों को दी जाएगी पूरी सुरक्षा, हर सप्ताह पूछा जाएगा हालचाल

Wed, 03 Oct 2018 12:34 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
बुजुर्गों को सुरक्षा - फोटो : zokudo
विज्ञापन
आए दिन अधेड़ और बुजुर्गों के साथ बढ़ती घटनाओं को देखते हुए देश के एक एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बेहद अनूठी पहल की शुरुआत की है। सभी थानों पर शिकायत करने आने वाले अधेड़ और बुजुर्गों का ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी हर सप्ताह बुजुर्गों से उनका हालचाल जानेंगे। साथ ही गंभीर मामलों में उन्हें सुरक्षागार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा में रोहतक जिले के एसपी रंधावा ने इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेजा है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पिछले कुछ समय से बुजुर्ग, अधेड़ महिला और पुरुषों के साथ मारपीट और परेशान करने के मामले सामने आए हैं। परेशान करने वालों में अधिकतर परिवार के ही सदस्य शामिल होते हैं। हालांकि, पुलिस इस तरह के मामलों में तत्काल कार्रवाई करती है।

एसपी ने बताया कि इस तरह के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि परेशान बुजुर्ग, अधेड़ का सभी थानों में रजिस्टर रखवाया जाए। इसमें बजुर्गों का पूरा ब्योरा तैयार किया जाए। शिकायत के बाद बुजुर्ग और परिवार के सदस्यों के बीच सुलह का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समय-समय पर उनसे मिलकर उनकी समस्या के बारे में जाना जाए। यदि सुलह नहीं होती है तो एसपी के निर्देश पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


हर माह जिलेभर में पहुंच रहे आठ मामले
अधेड़ और बुजुर्ग को परेशान करने के हर माह जिलेभर में आठ मामले पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ मारपीट, जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतें हैं। हालांकि, जमीन पर कब्जे से संबंधित मामलों को प्रशासन को ट्रांसफर कर दिया जाता है।

बुजुर्गों की सुरक्षा को ही विशेष प्लान तैयार किया गया है। सभी थानों में अलग से रजिस्टर रखवाए जा रहे हैं। बुजुर्गों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यदि आवश्यकता पड़ती है तो सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें