फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना की चुनौती के बीच विधानसभा सत्र आज से शुरू, हंगामे के आसार

Wed, 26 Aug 2020 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • आज से शुरू हो रहे सत्र में 3 संशोधन विधेयक व दस अध्यादेश कराए जाएंगे पारित
  • सीएम, स्पीकर व परिवहन मंत्री समेत सात विधायक कोरोना संक्रमित रहेंगे अनुपस्थित
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना की चुनौती के बीच पहला विधानसभा सत्र होने जा रहा है। 26 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र में पहली बार ऐसा होगा जब एक सीट पर एक ही विधायक बैठेगा। पहली बार सदन में दर्शक नहीं होंगे। दर्शक दीर्घा में भी विधायक बैठेंगे। मीडिया गैलरी पहली बार सुनसान होगी। मीडिया कवरेज हरियाणा निवास से की जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना के मद्देनजर मंत्रियों के स्टाफ को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव वाले अधिकारी, कर्मचारी ही सदन में जा सकेंगे। पहली बार विधानसभा के इतिहास में ऐसा हो रहा है जब किसी महामारी का शिकार होने पर सीएम व स्पीकर सदन से अनुपस्थित रहेंगे। उनके अलावा परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, विधायक हरविंद्र कल्याण, असीम गोयल, राम कुमार कश्यप, लक्ष्मण नापा भी संक्रमित होने के कारण सदन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 3 संशोधन विधेयकों सहित दस अध्यादेश को भी सदन में पारित कराया जाएगा। सत्र की अवधि एक-दो या तीन दिन होगी यह बुधवार को ही तय होगा।

2 बजे शुरू होगी सत्र की कार्यवाही
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 26 अगस्त को बाद दोपहर 2 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप शुरू होगा। इस दौरान कोविड-19 के चलते केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखकर सदन का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन को दो बार कराया गया सैनिटाइज

विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष रणबीर  सिंह गंगवा ने बताया कि विधानसभा में आने वाले सभी विधायकों की कोविड टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सदन को दो बार सैनिटाइज करवाया जा चुका है। इस बार दर्शकों को सदन की कार्यवाही देखने की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि दर्शक दीर्घा व विधानसभा अध्यक्ष गैलरी में भी इस बार विधायकों को बैठाया जाएगा। विधानसभा के 365 कर्मचारियों व अधिकारियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है, छह कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन कर्मचारियों की सीटें भी सैनिटाइज की गई हैं।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में तय होगी सत्र की अवधि
विधानसभा सत्र कितने दिन चलेगा, यह बुधवार सुबह 11 बजे होने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय होगा। महामारी के चलते कुछ विधायकों ने सदन की अवधि एक दिन करने का सुझाव दिया है। विधायकों की ओर से 15 दिन पहले 187 प्रश्न प्राप्त हुए थे, जिनका सदन में सरकार को जवाब देना है। 

ड्रा के माध्यम से दो दिन की निर्धारित सत्र की अवधि के लिए 40 तारांकित प्रश्नों को प्रश्नकाल के लिए लिया गया है। इसके अलावा, 30 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें से विधायक अभय सिंह चौटाला के रजिस्ट्रियों के मुद्दे व शिशु मृत्यु दर पर दो प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। अन्य विचाराधीन हैं। इसी प्रकार एक प्राइवेट बिल व चार काम रोको के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें