फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से 49 की और मौत, उद्योग मंत्री और दो विधायक मिले पॉजिटिव

Tue, 25 Aug 2020 11:29 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से मंगलवार को 49 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1178 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 1293 नए केस भी दर्ज किए गए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 44,577 पहुंच गई है। सूबे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 14254 मरीजों में से 554 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


इनमें 499 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर जबकि 55 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। मंगलवार को सामने आए 1293 मरीजों में से 85 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट दी गई है। इस बीच 788 मरीजों के ठीक होने की अच्छी खबर भी आई है। अब तक राज्य में 29145 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। पंजाब के उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, राजपुरा के कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और सन्नौर के अकाली विधायक हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वस्थ हुए 788 मरीजों में से लुधियाना के 187, जालंधर के 130, पटियाला के 118, मोहाली के 86, संगरुर के 73, फतेहगढ़ साहिब के 32, होशियारपुर के 24, गुरदासपुर व बरनाला के 23-23, मानसा के 19, कपूरथला व मुक्तसर के 15-15, पठानकोट के 13, मोगा के 11, तरनतारन के 9, अमृतसर के 6, फाजिल्का के 4 शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संक्या 29145 हो गई है।
विज्ञापन


होशियारपुर: उद्योग मंत्री कोरोना पॉजिटिव 
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा पॉजिटिव मिले हैं। 62 साल के अरोड़ा ने फेसबुक अकाउंट पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए एक पोस्ट की। मंत्री ने अपने संपर्क में लोगों को से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की। वह चंडीगढ़ आवास पर खुद क्वारंटीन हैं। अरोड़ा शनिवार को होशियारपुर आए थे और कई लोगों से मिले थे। रविवार को वह चंडीगढ़ लौट आए थे। सोमवार की सुबह उन्हें हल्का बुखार था। 28 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा सत्र से पहले विधानसभा सदस्यों के कोविड-19 टेस्ट किए जाने की कड़ी में उनका मंगलवार सुबह परीक्षण किया गया था।

फिरोजपुर: कोरोना से दो की मौत, 51 संक्रमित

फिरोजपुर में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव दो लोगों की मौत हो गई। 51 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 1656 हो गई है। इनमें से एक्टिव केस 1058 हैं। इनका इलाज  गुरुहरसहाए और फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को ठीक हुए 31 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। फिरोजपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। 

पठानकोट: कोरोना से एक की मौत, 32 संक्रमित
पटेल चौक निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से अमृतसर में मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 19 पहुंच गया है। अमृतसर में 23 अगस्त को उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं मंगलवार को जिले में 32 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में नरोट मेहरा का एक, अबरोल नगर का एक, मिशन रोड का एक, पठानकोट के तीन लोग, विष्णु नगर के दो लोग, इंदिरा कालोनी के दो लोग, ढाकी रोड का एक, मोहल्ला रामनगर का एक, आधुनिक बिहार मामून का एक, अबरोल नगर के दो लोग, सैली रोड का एक, मोहल्ला रामपुरा का एक, ब्लाक बधानी के दो लोग, सरना स्टेशन का एक, सुजानपुर के दो लोग, मिल्ट्री अस्पताल से 4 लोग, मनवाल का एक, न्यू शास्त्री नगर का एक समेत 32 लोग है। पॉजिटिव आए 30 लोग पठानकोट के रहने वाले हैं। 2 लोग दूसरे जिले के हैं। एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि चिंतपूर्णी मेडिकल अस्पताल में आइसोलेट चल रहे कोरोना पॉजिटिव 13 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है। 

पटियाला: राजिंदरा में अब तक 95 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित
सरकारी राजिंदरा अस्पताल के 95 हेल्थ केयर वर्कर अब तक कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर कोविड पर जीत हासिल कर दोबारा ड्यूटी पर आ चुके हैं। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पारस पांडव ने बताया कि कोविड वार्डों में ड्यूटी के दौरान हालांकि डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ पूरी सावधानी बरत रहे हैं लेकिन तब भी मरीजों के इलाज के दौरान अब तक 95 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें सीनियर व जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर, नर्सें, लैब टेक्नीशियन, वार्ड अटेंडेंट, दर्जा चार मुलाजिम शामिल हैं।

पांच जूनियर रेजीडेंट व दो नर्सें, जो पिछले दिनों में कोविड से पीड़ित हुए हैं, का इलाज तो राजिंदरा में ही चल रहा है। साथ ही बताया कि अब तक राजिंदरा से कोविड साथ-साथ दूसरी बीमारियों से पीड़ित 716 मरीज स्वस्थ होकर जा चुके हैं। इनमें से 136 मरीज ऐसे भी हैं, जो आईसीयू में रहने के बाद कोविड को मात देकर अपने घरों को गए हैं।
विज्ञापन

राजपुरा और सनौर के विधायक पॉजिटिव

चीफ व्हीप व राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छह दिन पहले उन्होंने राजपुरा की फोकल प्वाइंट में तीन पार्कों के नींव पत्थर रखे थे। इसी दौरान विधायक कंबोज की मुलाकात में शामिल सीनियर नेताओं और अधिकारियों के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। विधायक कंबोज को आइसोलेट कर दिया गया है। सिविल सर्जन पटियाला डॉ. हरीश मल्होत्रा ने कहा कि सनौर के विधायक हरिन्द्रपाल सिंह चंदूमाजरा और राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों विधायकों को अपने-अपने घरों में आइसोलेट किया गया है।

फरीदकोट: एक की मौत, 41 नए संक्रमित
फरीदकोट में कोरोना के चलते मंगलवार को एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं 41 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने नौ मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 875 हो चुकी है, जिनमें से 496 ठीक हुए जबकि 10 की मौत हुई। अभी जिले में 369 एक्टिव केस है। 

लुधियाना: 14 लोगों ने तोड़ा दम, 195 नए संक्रमित
लुधियाना कोरोना संक्रमण से पीड़ित 14 लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया है। इसमें दस मृतक जिला लुधियाना से संबंधित है, जबकि चार अन्य जिलों से थे। मंगलवार को लुधियाना में 195 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9026 पहुंच गई है। वहीं 6638 लोग कोरोना को मात देकर सेहतमंद हो चुके हैं। 

सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि मंगलवार को 195 पॉजिटिव केस मिले है। इसमें फ्लू कॉर्नर से 38, पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से 41, ओपीडी 29, पुलिस मुलाजिम पांच, हेल्थ केयर वर्कर 8, ट्रेवलर 2, अनट्रेस 40 और 32 बंदी शामिल है। जिले की तीन महिलाओं सहित दस लोगों की मौत हुई है। जिले में मृतकों की संख्या 333 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 2449 सैंपल जांच के लिए भेजे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें