जम्मू-कश्मीर में हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हरियाणा के पंचकूला निवासी मेजर अनुज राजपूत का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई हैं। उधर, भिवानी में बड़ा हादसा टल गया। 25 बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लग गई। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। पढ़ें - हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
पंचकूला में अनुज राजपूत के अंतिम संस्कार में रो पड़े लोग
हरियाणा के पंचकूला में शहीद मेजर अनुज राजपूत को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-20 स्थित श्मशान घाट पर किया गया। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मेजर अनुज राजपूत का पार्थिव शरीर पंचकूला पहुंचा। आसपास रहने वाले लोग अनुज राजपूत के निवास के पास खड़े होकर उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वैन उनका पार्थिव शरीर लेकर सेक्टर- 20 की सोसायटी नंबर-104 में पहुंची तो लोगों ने अनुज राजपूत अमर रहे के नारे लगाए।
पढ़ें विस्तृत खबर
रेवाड़ी: अब खूनी जंग की ओर बढ़ा अहीर कॉलेज का मामला
पिछले कुछ दिनों से अहीर कॉलेज को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बाद बात हिंसा तक आ गई है। बुधवार को अहीर कॉलेज मामले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ बिगुल फूंकने आए भाजपा नेता सुनील मूसेपुर के बड़े भाई संपूर्णानंद पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। यह हमला प्रेस क्लब में तब किया गया, जब संपूर्णानंद राव इंद्रजीत के खिलाफ पत्रकार वार्ता करने आए थे।
पढ़ें विस्तृत खबर
भिवानी में टला बड़ा हादसा: 25 बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग
बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही बस में अचानक आग लगने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। घटना हरियाणा के तोशाम के मुख्य चौक के पास की है। बस हिसार के एक निजी विद्यालय की है। स्थिति को देख आसपास के दुकानदारों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पढ़ें विस्तृत खबर
हरियाणा: अहीरवाल से बाहर निकल राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे ताकत
दक्षिण हरियाणा की राजनीति में अपना वर्चस्व बरकरार रखने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह 23 सितंबर को अहीरवाल से बाहर झज्जर के पाटौदा गांव में शहीद सम्मान समारोह के जरिये अपनी सियासी ताकत का एहसास कराएंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर
मनोहर लाल ने हाथ छोड़कर चलाई साइकिल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कार फ्री डे के मौके पर साइकिल से सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाथ छोड़कर भी कुछ दूर साइकिल चलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल के अलावा कई विधायक मुख्यमंत्री निवास से सिविल सचिवालय तक साईकिल से पहुंचे।
पढ़ें विस्तृत खबर