फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पंचायत उपचुनाव की घोषणा, शेड्यल जारी, यहां देख लिजिए

Thu, 01 Sep 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव आयोग ने पंचायत उपचुनाव की घोषणा कर दी है। तारीखों समेत पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त डा. दलीप सिंह ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने 2078 पंचों, 12 सरपंचों, पांच पंचायत समिति के सदस्यों, कनीना नगरपालिका के वार्ड नंबर सात के लिए उप-चुनाव, यमुनानगर के छछरौली, भिवानी के तोशाम की दो ग्राम पंचायतों और सिरसा की नगर परिषद के सामान्य चुनावों के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं।

इन चुनावों के लिए मतदान 25 सितंबर को होगा और संबंधित क्षेत्रों में 31 अगस्त से ही आचार संहित लागू कर दी गई है। पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत में राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दो सितंबर, 2016 को रिटर्निंग अधिकारी की ओर से नामांकन पत्र आंमत्रित करने के लिए सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन


8-14 सितंबर के बीच दौरान (11-12 सितंबर को छोड़कर) सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवधि के दौरान प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

उम्मीदवारों की सूची 16 सितंबर को जारी होगी

jangi pur by election - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
नामांकन पत्रों की छानबीन का कार्य 15 सितंबर को होगा जबकि उम्मीदवारों की ओर से नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 16 सितंबर होगी। इसी दिन शाम को चुनाव चिह्न आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची 16 सितंबर को चुनाव चिन्ह आंबटन के बाद चस्पा की जाएगी।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा। उन्होंने बताया कि मतदान की गणना मतदान के तुरंत बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंच, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्य, नगर पालिका सदस्य, नगर परिषद के सदस्य के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ सरकारी खजाने या उप-खजाना या संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी के कार्यालय में नकद राशि भी जमा करवानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें