फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन: ‘हर घर नल से जल’ का लक्ष्य दो साल पहले ही पूरा, हरियाणा देश के तीन सर्वश्रेष्ठ राज्यों में हुआ शामिल

Fri, 08 Apr 2022 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा ने 1 नवंबर, 2021 को 18 जिलों में नल कनेक्शन का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया था। अब शेष 4 जिलों महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह तथा जींद में भी 1.41 लाख नल कनेक्शन प्रदान प्रदान कर रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा ने हर घर नल से जल मिशन के लक्ष्य को दो साल पहले ही पूरा कर लिया है। इससे हरियाणा देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों में शामिल हो गया है। यह जानकारी हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने दी। वह शुक्रवार को विभाग के अधीक्षण अभियंताओं की बैठक में समीक्षा कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 2024 तक यह लक्ष्य पूरा करने का समय निर्धारित किया गया था, परंतु हरियाणा सरकार के प्रयासों के चलते राज्य में दो वर्ष पहले ही वर्ष 2022 में 100 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। हरियाणा में भी गांवों के हर घर में नल से जल की आपूर्ति का प्रावधान करने के लिए इस मिशन को लागू किया गया है।

दिए 30.96 लाख कनेक्शन
एसीएस सिंह ने बताया कि हरियाणा में जल जीवन मिशन वर्ष 2019 में ही शुरू कर दिया गया था, उस वक्त प्रदेश में कुल 30.96 लाख कनेक्शनों में से 17.66 लाख कनेक्शन पहले ही प्रदान किए जा चुके थे। हरियाणा ने 1 नवंबर, 2021 को 18 जिलों में नल कनेक्शन का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया था। अब शेष 4 जिलों महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह तथा जींद में भी 1.41 लाख नल कनेक्शन प्रदान प्रदान कर रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें