फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिनर डिप्लोमेसी: विधायकों के बाद आज सांसदों का मन टटोलेंगे ओपी धनखड़, राव इंद्रजीत सिंह की कोठी पर जुटेंगे दिग्गज

Mon, 04 Apr 2022 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डिनर टेबल पर केंद्र के निर्देश पर मिशन 2024 को भी सभी के सामने रखा जाएगा और सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर सभी से राय शुमारी की जाएगी। खामियों और कमियों को पूछा जाएगा, ताकि इसी साल इनको दूर कर आक्रामक तरीके से जनता के बीच जाया जा सके। 
विज्ञापन
ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन 2024 को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ विधायकों के बाद अब हरियाणा के सभी सांसदों का मन डिनर डिप्लोमेसी के माध्यम से टटोलेंगे। सोमवार रात को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निवास पर रात्रि भोज होगा। इसमें खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत हरियाणा के सभी भाजपा के मंत्री इसमें शामिल होंगे। राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर आयोजित होने वाले डिनर के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि शनिवार को ही धनखड़ ने भाजपा विधायकों के साथ चंडीगढ़ में डिनर किया था और उनके साथ विस्तार से चर्चा की थी। 

विधायकों के मन की जानने के बाद अब धनखड़ हरियाणा के सभी 10 लोकसभा और चार राज्यसभा सांसदों के साथ मंत्रणा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सरकार और संगठन प्रमुख रहेंगे। किस प्रकार से सरकारी तंत्र में और सुधार लाया जाए और किस प्रकार से पार्टी में नए लोगों को जोड़ा जाए पर सभी से सलाह भी ला जाएगी। इनके अलावा, मौजूदा राजनीतिक माहौल, पंचायत-नगर निकाय चुनाव, चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार के प्रस्ताव आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
डिनर टेबल पर केंद्र के निर्देश पर मिशन 2024 को भी सभी के सामने रखा जाएगा और सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर सभी से राय शुमारी की जाएगी। खामियों और कमियों को पूछा जाएगा, ताकि इसी साल इनको दूर कर आक्रामक तरीके से जनता के बीच जाया जा सके। 

विज्ञापन

राव और मनोहर के बीच की दूरियां कम करने की कोशिश
इस डिनर के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राव और मनोहर लाल के बीच की दूरियों को भी कम करने के लिए यह डिनर रखा गया है। राव इंद्रजीत सिंह कई बार प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साध चुके हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभाओं तक में वह भ्रष्टाचार और बेलगाम अधिकारियों के मुद्दे मुखर रूप से रखते रहे हैं। ऐसे में उनके निवास स्थान पर मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि राव का दक्षिण हरियाणा की राजनीति में काफी प्रभाव है।

बागवानी विभाग के पूर्व एमडी और मत्स्य विभाग के पूर्व निदेशक भाजपा में शामिल
हरियाणा बागवानी विभाग के पूर्व एमडी डॉ. बीएस सहरावत, मत्स्य पालन विभाग के पूर्व निदेशक राजेंद्र सांगवान, उत्तराखंड जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष युवराज, युवा कांग्रेस चुनाव प्रभारी व नवीन धनखड़ ने रविवार को चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में अपने-अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

इनके अलावा, पूर्व सीएमओ यमुनानगर एवं दीनबंधु छोटूराम विचार मंच से जुड़े डॉ. विजय दहिया, सिरसा से नगर पार्षद एडवोकट विकास जैन, नगर पार्षद विकास गुर्जर, पार्षद जगजीत कांबोज, प्रेम शर्मा और समाज सेवी अंकुश खन्ना, गुरुग्राम से पर्यावरणविद् डॉ. दीपक बंसल और पूर्व रजिस्ट्रार राजेश्वर ठाकरान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। धनखड़ ने कहा कि आज भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर नाम कमाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें