जगजीत सिंह कंग अड़ गए
नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल को बाहर निकालने की मांग करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीत सिंह कंग अड़ गए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया है, उन्हें पार्टी से निकाला जाए। इस पर सुभाष चावला ने कहा कि चंडीगढ़ पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मेरे पास जो शक्तियां हैं, उसका इस्तेमाल कर हम कार्रवाई कर सकते हैं लेकिन कुछ बड़े पदाधिकारियों के लिए दिल्ली से ही कार्रवाई हो सकती है। दो नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने की चावला की घोषणा के बाद कंग संतुष्ट हुए।
बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में एआईसीसी सदस्य, सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन सचिव, आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व प्रत्याशी, फ्रंटल संगठनों के चेयरमैन, सीटीसीसी के चेयरमैन सहित अन्य विभागों के चेयरमैन उपस्थित रहे।
पार्टी की बैठक में मांग उठी कि जो नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। इसे ध्यान में रखते हुए दर्शन गर्ग और मंजीत सिंह चौहान को पार्टी से बाहर निकालने की घोषणा की गई है। -सुभाष चावला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंडीगढ़