इस बीच शिरोमणि अकाली दल के दलजीत एस चीमा ने हरीश रावत पर केस दर्ज करने की मांग की है। चीमा ने कहा कि मैं पंजाब सरकार से कांग्रेस के हरीश रावत के खिलाफ पीसीसी प्रमुख और उनकी टीम को "पंज प्यारे" कहकर सिख भावनाओं को आहत करने के लिए मामला दर्ज करने का आग्रह करता हूं। चीमा ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि पंज प्यारे का सिख धर्म में महत्व है। उन्हे अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह मजाक नहीं है।