फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा: मोहाली में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, चंडीगढ़ की सुखना लेक पर शाम को होगा कार्यक्रम

Sun, 11 Aug 2024 12:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोहाली में भाजपा की तरफ से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।  
विज्ञापन
मोहाली में तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजारा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार से पंजाब में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत पंजाब के मोहाली में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह हुई बारिश के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना है। पंजाब के हर जिले में भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्रा निकालने की योजना है। 

विज्ञापन


यात्रा फेज-7 से शुरू हुई जो शहर के विभिन्न फेजों से होकर गुजरी। लोगों में देशभक्ति की भावना व जोश भरने के लिए यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा और प्रधान संजीव वशिष्ठ के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर पैदल चल रहे थे। 

सुबह हुई बारिश की वजह से भाजपा समर्थकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके भाजपा की तरफ से तैयारियां मुक्कमल कर ली गई थी। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह राष्ट्रीय अभियान है। इसमें पार्टी का हर नेता भाग ले रहा है। पंजाब के सभी जिलों में इस तरह की सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ भाजपा शाम को सुखना पर करेगी कार्यक्रम
चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से भी हर घर तिरंगा अभियान की शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में भाजपा की तरफ से रविवार शाम छह बजे चंडीगढ़ के मुख्य पर्यटन स्थल सुखना लेक पर कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के तमाम नेता और चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें