चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 11वीं दाखिले की तीसरी काउंसलिंग के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 21 अगस्त से शुरू होने जा रही तीसरी काउंसलिंग में नए विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पहली काउंसलिंग में फॉर्म नहीं भरा। दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई, जिसमें 4482 आवेदकों में से 331 विद्यार्थियों का दाखिला मिला और 1730 ने स्कूल बदला।
विद्यार्थी 21 से 26 अगस्त तक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकेंगे और पुराने छात्र जिन्हें दाखिला नहीं मिला है वह फाॅर्म में संशोधन कर सकेंगे। स्कूल संकाय आवंटन सूची 30 अगस्त को जारी की जाएगी। दूसरी काउंसलिंग में 1567 विद्यार्थियों ने आवेदन किया जिन्हें पहली काउंसलिंग में दाखिला नहीं मिला था और 2915 ने स्कूल बदलने के लिए आवेदन किया। 1567 में से 331 विद्यार्थियों का स्कूल संकाय आवंटन सूची में नाम आया, जिसमें 114 सरकारी और 217 अन्य स्कूल के विद्यार्थी है। छात्रों को 28 अगस्त तक आवंटित स्कूलों में दस्तावेज सत्यापित करने होंगे। ऐसा न करने पर विद्यार्थी का दाखिला रद्द किया जाएगा। सरकारी स्कूल से पास हुए 1416 और अन्य स्कूल के 314 बच्चों का दूसरी काउंसलिंग के तहत स्थानांतरण हुआ।
दूसरी काउंसलिंग में 1236 आवेदकों को दाखिला नहीं मिला है। शिक्षा विभाग द्वारा खाली सीटों की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि अधिकतर सीटों पर बच्चों का दाखिला हो गया है। दूसरी काउंसलिंग में अन्य स्कूल के विद्यार्थियों के लिए नॉन मेडिकल में जीएमएसएसएस मनीमाजरा मॉर्डन कॉप्लेक्स में 96.20 प्रतिशत रही और जीएमएसएसएस-16 में 90 प्रतिशत गई। मेडिकल में गैर सरकारी छात्रों के लिए जीएमएसएसएस-16 में 94 प्रतिशत और सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए 88.80 प्रतिशत रही। जीएमएसएसएस- मनीमाजरा कांप्लेक्स में मेडिकल में बाहर के विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 93 प्रतिशत रही। जीएमएसएसएस-37बी में मेडिकल में कटऑफ 88.80 प्रतिशत गई।
दूसरी काउंसलिंग में कुल आवेदक - 4482
स्कूल बदलने के लिए आवेदन - 2915
दाखिले के लिए आवेदन - 1567
दूसरी काउंसलिंग में इतनों को मिला दाखिला - 331
इतनों का हुआ स्थानांतरण - 1730