फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साढ़े आठ लाख का सोना बरामद, ट्रॉली बैग के आठ पहियों में छिपा रखा था

Fri, 11 Nov 2022 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोने का बाजार मूल्य 8,44,390 रुपये है। विभाग ने अवैध रूप से भारत लाए जा रहे सोने को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बरामद सोना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के कस्टम विभाग ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में दुबई से लौट रहे एक व्यक्ति को लगभग साढ़े आठ लाख रुपये की कीमत के सोने के साथ गिरफ्तार किया है। लुधियाना की कस्टम आयुक्त की टीम ने व्यक्ति को उस वक्त धर दबोचा जब वह ग्रीन चैनल क्रॉस करने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीमा शुल्क (कस्टम) आयुक्त कार्यालय लुधियाना की टीम ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ में 8.44 लाख रुपये का सोना जब्त किया। दुबई से आने वाले एक यात्री ने ट्रॉली बैग के आठ व्हील्स में यह सोना छिपा रखा था। कस्टम विभाग के अनुसार नौ नवंबर को दुबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो फ्लाइट नंबर 6 ई-56 दोपहर को 3:20 बजे शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। 

सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री को रोका जब वह ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। उसके दो ट्रॉली बैगों की व्यक्तिगत और गहन तलाशी के बाद 160.5 ग्राम वजन का सोना बरामद हुआ जो प्रत्येक व्हील में रखे आठ छोटे-छोटे आकार के चांदी के रंग के धातु के टुकड़ों में छिपा कर रखा हुआ था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोने का बाजार मूल्य 8,44,390 रुपये है। विभाग ने अवैध रूप से भारत लाए जा रहे सोने को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें