फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच- 32 : सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगने थे सीसीटीवी कैमरा.. ठंडे बस्ते में चली गई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच- 32 की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो महीने पहले अस्पताल के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन दिन गुजरने के साथ ही योजना भी ठंडे बस्ते में चली गई। स्थिति यह है कि अस्पताल का बिजली विभाग अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि किस तरह के कैमरे लगाए जाने हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में दो बार मीटिंग की जा चुकी है। जल्द ही निर्णय लेकर कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में आए दिन होने वाले मारपीट की घटनाओं के साथ ही पिछले दिनों महिला डॉक्टर के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऐसे मामलों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया था। इसके लिए पहले चरण में डेढ़ सौ कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया था। शुरुआती दौर में कैमरे लगाने की प्रक्रिया काफी तेज थी। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई। दो महीने गुजरने के बाद भी कैमरा लगाने संबंधी प्रक्रिया ना के बराबर है।
बॉक्स
27 जून को हुई थी छेड़खानी, तब लिया था निर्णय
अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ टेक्नीशियन द्वारा 27 जून को छेड़खानी की घटना सामने आई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने ऐसे मामलों पर रोक के लिए अस्पताल के सामान्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सामान्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर वहां होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी विवादित घटना होने पर उस पर कार्रवाई संबंधी निर्णय लेने में विलंब या अनदेखी की गुंजाइश न रह जाए।
विज्ञापन

बॉक्स
आए दिन होती है मारपीट की घटना
अस्पताल में आए दिन मरीज की मौत पर परिजनों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के मारपीट की घटना होती रहती है। इतना ही नहीं अस्पताल की ऊपरी मंजिल से चंद महीनों में चार लोगों ने छलांग लगाकर जान दे दी है। ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने बेहद जरूरी है, ताकि घटना के कारणों की जांच कर इससे बचाव संबंधी कार्यवाही शीघ्रता से की जा सके।
विज्ञापन

कोट-
अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जगह को चिह्नित किया जा चुका है। पहले चरण में 150 कैमरे लगाए जाएंगे। दो-चार दिन में काम शुरू हो जाएगा।
-डॉ. सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमसीएच- 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें