फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नूंह में होगी जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी बैठक, तीन से सात सितंबर तक होगा आयोजन

Thu, 31 Aug 2023 08:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि चौथी शेरपा बैठक को लेकर आयोजन स्थल के अंदर और बाहर के मार्ग पर ब्रांडिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
जी 20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीरवार को नूंह में तीन से सात सितंबर को होने वाली जी-20 शेरपा बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उच्च स्तरीय बैठक में जी-20 शिखर सम्मेलन के सदस्य देशों के अलावा आमंत्रित देशों के शेरपा और अन्य प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय-समय पर सटीकता के साथ क्रियान्वित की जाएं। मुख्य सचिव कौशल ने नूंह डीसी धीरेंद्र खड़गटा को रात में भी संबंधित जगहों की लाइटों की जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने के निर्देश दिए।

गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव और नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने भी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि चौथी शेरपा बैठक को लेकर आयोजन स्थल के अंदर और बाहर के मार्ग पर ब्रांडिंग का काम किया जा रहा है। पांच सितंबर को राज्य की समृद्ध परंपरा और संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें