फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा कानपुर का परिवार हादसे का शिकार, महिला समेत चार की मौत

Thu, 26 Nov 2020 08:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के फगवाड़ा में शुगर मिल चौक पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में कार सवार महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी नवदीप सिंह के मुताबिक यह सभी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद हुंडई कार में सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर कानपुर लौट रहे थे। 

मृतकों की पहचान शोभना, पुलकित, कुनाल व ड्राइवर के रूप में हुई है। महिला शोभना व ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। कुनाल व पुलकित की जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाते समय मौत हो गई। ऋषभ का इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें