फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: हरियाणा सरकार सतर्क, सोनीपत में फोर्स बढ़ाई, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Fri, 15 Oct 2021 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सोनीपत में सिंघु बॉर्डर के पास किसान आंदोलन के धरना स्थल की स्टेज के नजदीक शुक्रवार सुबह पंजाब के एक युवक का शव बैरिकेड से बंधा मिला। हत्या की जिम्मेदारी निहंगों ने ली। हाथ पैर काट कर निर्ममता से हत्या कर युवक का शव बैरिकेड से बांधा गया था। निहांगों ने आरोप लगाया कि मृतक ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की थी। इस मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी भी की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली में घटी घटना के बाद हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली है। केंद्र सरकार को भी घटनाक्रम से अवगत करवाया गया है। किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसलिए सतर्कता के तौर पर सोनीपत में फोर्स बढ़ा दी गई है। आस-पास के क्षेत्रों से तीन और कंपनियां घटनास्थल की तरफ रवाना कर दी गई हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, गृह सचिव राजीव अरोड़ा और डीजीपी पीके अग्रवाल सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: पंजाब के युवक की बर्बर हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, हाथ काट बैरिकेड से लटकाया था शव
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने घटनाक्रम के बारे में अधिकारियों से बारीकी से पूछा और गृह मंत्री अनिल विज ने भी अधिकारियों को पूरे मामले में सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में सोनीपत में पैरामिलेट्री फोर्स की चार कंपनियां तैनात हैं। यह कंपनियां किसान आंदोलन के कारण यहां तैनात की गई हैं। ताजा घटनाक्रम के बाद चार और कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। सरकार ने अधिकारियों को हर पहलू पर गौर करने के लिए कहा है।ो
विज्ञापन


साथ ही यह भी आदेश दिए हैं कि भविष्य में आसपास के क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। जांच पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाए, वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले में तह तक जाने का प्रयास करें। घटनाक्रम में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उन्हें अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें