फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: शिअद का 5 सदस्यीय दल मणिपुर और नूंह जाएगा, 30 सितंबर से 45 दिवसीय ‘पंजाब बचाओ आंदोलन’ होगा शुरू

Tue, 15 Aug 2023 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में मणिपुर और नूंह में हालात का जायजा लेने और प्रभावितों को सांत्वना देने के लिए पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला लिया गया। इस कमेटी में बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, परमजीत सिंह सरना और सुखविंदर सुक्खी को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने जातीय हिंसा का शिकार हुए मणिपुर और नूंह में पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। सोमवार को शिअद मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी ने पंजाब में बाढ़ से बर्बाद हुए किसानों को न्याय दिलाने के लिए पटियाला, मानसा और शाहकोट में धरना देने का फैसला किया। वहीं लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए आप सरकार के खिलाफ राज्य में 30 सितंबर से ‘पंजाब बचाओ आंदोलन’ शुरू करने का भी निर्णय लिया।

विज्ञापन


शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में मणिपुर और नूंह में हालात का जायजा लेने और प्रभावितों को सांत्वना देने के लिए पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला लिया गया। इस कमेटी में बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, परमजीत सिंह सरना और सुखविंदर सुक्खी को शामिल किया गया है। 

यह प्रतिनिधिमंडल मणिपुर में घिनौने अपराध का शिकार हुईं महिलाओं के अलावा पुनर्वास में जुटे महिला निकायों के साथ भी बैठक करेगा। कोर कमेटी की बैठक में नूंह में साम्प्रदायिक हिंसा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में हरियाणा सरकार की विफलता की निंदा की गई। इसके साथ ही मणिपुर और नूंह दोनों में पीड़ितों की रक्षा करने में अल्पसंख्यक आयोग की नाकामी और प्रभावित क्षेत्रों में अब तक हालात सामान्य नहीं होने के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर कमेटी ने कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक और कुलदीप सिंह धालीवाल को एक बीडीपीओ के साथ मिलीभगत के जरिये 100 एकड़ पंचायती जमीन को माफिया को हस्तांतरित करने के लिए तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। बैठक में यह भी मांग की गई कि इन दोनों मंत्रियों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

कोर कमेटी ने पंजाब में आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ आगामी 30 सिंतबर से राज्य के सभी हलकों में 45 दिवसीय पंजाब बचाओ आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया। यह आंदोलन पंजाब में सामाजिक कल्याण से वंचित लोगों, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, नशीले पदार्थों के खतरे को नियंत्रित करने में नाकामी, राज्य से उद्योगों का पलायन के मुद्दों पर आम लोगों को जागृत करेगा।

अपने चिह्न पर ही चुनाव में उतरेंगे शिअद-बसपा

कोर कमेटी ने यह भी फैसला किया कि अकाली दल पंचायत कमेटी, जिला परिषद, निगम और कमेटी चुनाव सहित अन्य सभी चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ेगी। कमेटी ने पंचायतों को भंग करने के अलावा स्थानीय निकायों के चुनाव में देरी के सरकार के फैसले की भी निंदा की। इसके साथ ही कमेटी ने ब्रिटेन के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के उत्पीड़न की निंदा के अलावा खालसा एड पर छापे की भी आलोचना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें