फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में किसानों का आंदोलन खत्म: जानें- सीएम मान की वो अच्छी खबर... जिस पर 'खुश' हो उठे किसान

Fri, 24 Nov 2023 09:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसानों ने जालंधर में दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर रखा था। गुरुवार को रेलवे ट्रैक भी अवरुद्ध कर दिया था। इससे करीब 80 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। हालांकि पंजाब सरकार के बैठक करने के एलान पर किसानों ने रेलवे ट्रैक से नाकाबंदी हटा दी थी।
विज्ञापन
Punjab News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आने वाले दिनों में अच्छी खबर का भरोसा देने पर बाद आंदोलन समाप्त करने का एलान कर दिया है। किसानों ने यह फैसला अपने धरने के चौथे दिन लिया। किसान यूनियन नेताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच 90 मिनट से अधिक बैठक चली।

विज्ञापन


किसानों ने जालंधर में दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर रखा था। गुरुवार को रेलवे ट्रैक भी अवरुद्ध कर दिया था। इससे करीब 80 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। हालांकि पंजाब सरकार के बैठक करने के एलान पर किसानों ने रेलवे ट्रैक से नाकाबंदी हटा दी थी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि अच्छी बात यह है कि किसान नेताओं ने रेल ट्रैक से नाकाबंदी हटा ली है और जालंधर राजमार्ग भी अब साफ कर दिया जाएगा। किसान हाईवे पर जालंधर-फगवाड़ा क्षेत्र में धरना दे रहे थे। इससे जालंधर और दिल्ली के बीच यातायात प्रभावित हो रहा था।

पंजाब आप और किसान नेताओं ने बैठक के बाद कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। हालांकि दोनों पक्षों ने यह नहीं बताया गया कि बैठक में गन्ने का नया रेट क्या तय किया गया है? उन्होंने कहा कि ‘जहां तक गन्ने की दर बढ़ाने की बात है, पंजाब हमेशा आगे रहा है।’ किसान नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में गन्ना किसानों को रेट और इस साल की शुरुआत में बाढ़ के कारण हुए नुकसान के मुआवजे के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के साथ बैठक में शामिल रहे बीकेयू (दोआबा) के नेता मंजीत राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देश में गन्ने की सर्वोत्तम दर का आश्वासन दिया है। बैठक में सरकार की तरफ से कहा गया है कि 30 नवंबर तक सभी मिलें चालू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद किसान अपना धरना समाप्त कर देंगे।

400 रुपये क्विंटल के करीब हो सकता है नया रेट

पंजाब आप ने कहा कि चीनी मिल मालिकों समेत अन्य हितधारकों के साथ शनिवार को बैठक होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि समाधान ढूंढ लिया गया है, एक-दो दिन के भीतर नई घोषणाएं की जाएंगी। बीकेयू (दोआबा) के नेता मंजीत राय ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मुख्यमंत्री ने संकेत दिया है कि गन्ने का नया रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल के करीब हो सकता है।

हमने कहा है कि यह 400 रुपये से अधिक होना चाहिए। पड़ोसी राज्य हरियाणा ने इस महीने की शुरुआत में गन्ने की कीमत 372 से 14 बढ़ाकर 386 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की थी। राय ने संकेत दिया कि गन्ने का बढ़ा हुआ रेट हरियाणा से ज्यादा होगा।

किसानों की यह है मांग

भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के नेतृत्व में किसान गन्ने की कीमतें 380 से बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं। वे गन्ने की पेराई के लिए चीनी मिलों का संचालन फिर से शुरू करने की भी मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें