लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे
अदाकार विक्की कौशल के शब्दों 'हाउज द जोश' ने जहां बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों में जोश भरा, वहीं भारत-पाक सीमा अटारी पर आयोजित की जाने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे सैलानियों ने भी विक्की कौशल के साथ-साथ भारत माता की जय के नारे लगाए।
फिल्म सैम बहादुर में मुख्य भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल और फिल्म मेकर मेघना गुल्जार ने वहां अपनी फिल्म की प्रमोशन करते हुए उन्हें यह फिल्म जरूर देखने की अपील भी की। उन्होंने बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों के साथ कुछ समय बिताया। विक्की कौशल ने यहां अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। यहां पर बीएसएफ देश के हर नागरिक में जोश भर देती है।