फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: हरियाणा में कर्मचारियों-पेंशनर्स को दिवाली से छह दिन पहले मिलेगा वेतन और पेंशन, 29 को वेतन दिवस घोषित

Thu, 28 Oct 2021 06:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सर्व कर्मचारी संघ ने हरियाणा सरकार से कर्मचारियों व पेंशनर्स को दिवाली से पहले वेतन और पेंशन देने की मांग की थी। संघ ने मुख्यमंत्री को इस बारे में पत्र भी लिखा था। सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए 29 अक्तूबर को वेतन जारी करने की घोषणा कर दी है।  30, 31 अक्तूबर को छुट्टी के कारण 29 को वेतन दिवस घोषित किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार कर्मचारियों, पेंशनर्स को दिवाली से छह दिन पहले वेतन और पेंशन देने जा रही है। 30, 31 अक्तूबर को अवकाश के कारण 29 अक्तूबर को वेतन दिवस घोषित किया है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीरवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सर्व कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर अक्तूबर में ही वेतन देने की मांग की थी।

विज्ञापन


सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए ताजा आदेश जारी किए हैं। पक्के के साथ ही कच्चे कर्मियों को भी शुक्रवार को वेतन मिलेगा। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि 22 अक्तूबर को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को 30-31 अक्तूबर को शनिवार व रविवार, पहली नवंबर को हरियाणा दिवस के राजपत्रित अवकाश के कारण 29 अक्तूबर को वेतन मांगा था।

यह भी पढ़ें : हरियाणा की बड़ी खबरें: बहादुरगढ़ में हादसा-पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों की मौत, कनीना सामूहिक दुष्कर्म कांड में तीन आरोपी दोषी करार
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तर्ज पर एक महीने का बोनस सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियो को देने की मांग भी की है, लेकिन सरकार ने उसके आदेश जारी नहीं किए हैं।उन्होंने कहा, वीरवार को ही आदेश जारी होने के कारण सर्वर डाउन, इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत व डीडीओ के अवकाश पर होने की सूचनाएं मिल रही हैं। इस कारण काफी कर्मचारी व पेंशनर्स 29 तारीख को वेतन व पेंशन से वंचित रह सकते हैं। सरकार से मांग है कि सभी को शुक्रवार को वेतन अदायगी सुनिश्चित करे। इसके लिए सभी विभागों, ट्रेजरी व बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें