फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: पंजाब के फिरोजपुर से मिली आठ पैकेट हेरोइन, पराली के साथ धान की फसल में छुपाए हुए थे

Mon, 15 Nov 2021 08:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी पर विवाद जारी है। इन सबके बीच बीएसएफ सीमा से तस्करी की कोशिशें विफल कर रही है। 
विज्ञापन
बॉर्डर से बरामद सामान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हेरोइन बरामदगी का सिलसिला जारी है। फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से हेरोइन के आठ पैकेट बरामद किए हैं। रात के समय बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेतों में पाक तस्करों की गतिविधियां महसूस की थी। सोमवार सुबह बीएसएफ की बीओपी पंचारियां के नजदीक लगी फेंसिंग पार खेतों में सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के आठ पैकेट एक साथ बंधे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार बीएसएफ बटालियन-116 के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। अंधेरे में फेंसिंग पार खेतों में पाक तस्करों की हलचल देखी गई। सुबह होने पर उक्त जगह पर सर्च अभियान चलाया गया तो वहां से पराली के बीच में से बंधे हुए आठ पैकेट बरामद हुए हैं। उक्त पैकेटों में लगभग आठ किलो हेरोइन होने की बात कही जा रही है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग चालीस करोड़ आंकी गई है।

बीएसएफ का दायरा बढ़ाने पर चल रहा है विवाद

शनिवार को ही पंजाब में बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर तक बढ़ाने के फैसले पर उठे विवाद के बीच सीमा सुरक्षा बल की पंजाब फ्रंट की आईजी सोनाली मिश्रा ने एक बयान दिया था। इस बयान में आईजी ने साफ किया था कि पंजाब में बीएसएफ का दायरा बढ़ाया जाना क्यों जरूरी हो गया था। मिश्रा ने कहा कि पंजाब में ड्रोन का खतरा बढ़ा है, जिसके लिए बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर तक बढ़ाना जरूरी था। 

पंजाब फ्रंट की पहली महिला आईजी सोनाली मिश्रा का कहना है कि पुलिस व बीएसफ के कामकाज का तरीका अलग है लेकिन दोनों में खासा तालमेल है। बीएसएफ को मामला दर्ज करने का अधिकार नहीं है और न ही हम जांच कर सकते हैं। भारत में कानून आईपीसी की धारा में चलता है लेकिन बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में आईपीसी नहीं है। हमारा अधिकार क्षेत्र 15 से बढ़कर 50 किमी होने से एक्ट या कानून में कोई बदलाव नहीं आया। जैसे पहले तालमेल से काम चलता था, उसी तरह चलता रहेगा। बीएसएफ 1965 से पंजाब में है और स्थानीय पुलिस के साथ अच्छा तालमेल रहा है।
विज्ञापन

90 लाख की हेरोइन समेत छह गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल सेल और सीआईए स्टाफ ने 90 लाख रुपये की हेरोइन संग छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर में थाना पुलिस ने रविवार को छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह ने गांव चक कंधे शाह से आरोपी बगीचा सिंह को 125 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। ये हेरोइन बेचने का धंधा करता है। इसी तरह सीआईए स्टाफ के एएसआई राजेश कुमार ने गांव झोक हरिहर से आरोपी सुनील कुमार वासी झोक हरिहर व जसवीर सिंह वासी फत्तू वाला को गांव झोक हरिहर से पांच ग्राम हेरोइन संग दबोचा है। इसी तरह पुलिस ने आरोपी बलदेव सिंह वासी लुहाम को तलवंडी रोड मुदकी से दो ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी मिंटू वासी धर्मपुरा को मल्लांवाला की दाना मंडी से बारह ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी सैमूअल वासी बस्ती माछियां (जीरा) को गांव शाहवाला रोड से 40 ग्राम हेरोइन के संग दबोचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें