फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highcourt: ड्रग तस्कर जगदीश भोला को तीन दिन की अंतरिम जमानत, पुलिस निगरानी में मां के भोग में होगा शामिल

Fri, 16 Jun 2023 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जगदीश भोला ने अपनी मां के भोग में शामिल होने और एक बेटे के तौर पर अंतिम रस्मों को पूरा करने के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी। हाईकोर्ट इससे पहले भोला को मार्च महीने में मां की तबीयत खराब होने पर एक दिन की पैरोल दे चुका है।  
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के ड्रग रैकेट के सरगना रहे जगदीश भोला को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने तीन दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। जगदीश भोला की मां की आठ जून को मृत्यु हो गई थी। बठिंडा के राय के कलां में 16 से 18 जून तक अखंड पाठ और उसके बाद भोग और 19 जून को श्री कीरतपुर साहिब में अस्थियों के विसर्जन में शामिल होने की हाईकोर्ट ने भोला को इजाजत दी है। इस दौरान पुलिस कस्टडी में ही सभी रस्में पूरी की जाएंगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद छोड़ा
विज्ञापन


दो आईपीएस अधिकारी भोला की निगरानी करेंगे, जिनमें एक पुरुष और एक महिला अधिकारी होंगे। बठिंडा के डीसी को भी निगरानी के आदेश दिए गए हैं। 19 जून शाम को भोला को वापस जेल भेजे जाने के आदेश दिए गए हैं। जगदीश भोला ने अपनी मां के भोग में शामिल होने और एक बेटे के तौर पर अंतिम रस्मों को पूरा करने के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी। हाईकोर्ट इससे पहले भोला को मार्च महीने में मां की तबीयत खराब होने पर एक दिन की पैरोल दे चुका है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें