फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही के कारण बढ़ रहे हैं डेंगू के केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की अपील काम नहीं आ रही। यही कारण है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। घरों में पानी जमा करने से डेंगू का लार्वा जन्म ले रहा है। बुधवार को डेंगू के 26 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम हर दिन घरों पर जाकर डेंगू के बारे में लोगों को जानकारी दे रही है। जिन घरों में लार्वा मिल रहा है, उनका चालान भी हो रहा है। चालान की संख्या 500 पार हो चुकी है। बुधवार को आए 26 केस सेक्टर 15, 20, 25, 35, 46, बहलाना, फैंदा, हल्लोमाजरा, मनीमाजरा, रायपुरखुर्द और राम दरबार से हैं। डेंगू के अब तक 1133 मामले आ चुके हैं, जिसमें 392 दूसरे राज्यों के हैं। नवंबर माह में अब तक 244 केस डेंगू के मिल चुके हैं। तमाम लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें