फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: दो दिवसीय दौरे पर आज पंजाब आएंगे अरविंद केजरीवाल, किसानों व कारोबारियों से करेंगे मुलाकात

Thu, 28 Oct 2021 04:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी। वो लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। यहां कारोबारियों और किसानों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले लुधियाना और जालंधर में अरविंद केजरीवाल उद्यमियों के साथ बैठक कर चुके हैं। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह राज्य के किसानों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी सूबे की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रही है। इससे पहले 2017 में आप विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी है।

विज्ञापन


इस चुनाव में वह प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभर कर सामने आई थी। इस बार आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत की उम्मीद है। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी सक्रियता पंजाब में बढ़ा दी है। अरविंद केजरीवाल इससे पहले चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर का दौरा कर चुके हैं। यहां उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों से समर्थन मांगा और कई बड़े वादे भी किए थे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक स्वयं पंजाब का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस माह ही वह दूसरे दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। पंजाब में आप के राजनीतिक मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि अपनी यात्रा के पहले दिन केजरीवाल मानसा में किसानों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


केजरीवाल शुक्रवार को बठिंडा जाएंगे और वहां कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस माह केजरीवाल की यह दूसरी पंजाब यात्रा है। चड्ढा ने कहा कि पंजाब में किसानों और व्यापारियों के लिए कठिन समय है। लगातार सरकारों ने उन्हें झूठी उम्मीदें दी है। सभी राजनीतिक दलों ने केवल उन्हें धोखा दिया है। अब वह बदलाव के रूप में आप को देख रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें