फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टॉप के अंदर मिली लाश, नाक से बह रहा था खून, सिर पर चोट के गहरे निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 के बस स्टॉप में बृहस्पतिवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर चोट के निशान थे और पैरों में पट्टियां बंधी थीं। गले में भी पाइप डली हुई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे लोगों ने एक व्यक्ति को बस स्टॉप पर लेटे देखा। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उसने सिर्फ एक लोअर पहना था। हाथ बांधे वह सोने की मुद्रा में पड़ा था। सेक्टर-30 में रहने वाले यादविंदर मेहता ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि व्यक्ति अस्पताल से इलाज के दौरान भाग कर यहां पहुंचा था। नाक से खून निकल रहा था। आंख काली हो चुकी थी और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। यादविंदर ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें