फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कल से फसल खरीद शुरू: 72 घंटे में किसानों को भुगतान नहीं किया तो नपेंगे अधिकारी, डिप्टी सीएम ने दिया आदेश

Thu, 31 Mar 2022 08:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रसों को 5050 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं को 2015 रुपये प्रति क्विंटल, चना को 5230 रुपये प्रति क्विंटल व जौ को 1,635 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विभिन्न खरीद एजेंसियां खरीदेंगी। 
विज्ञापन
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पहली अप्रैल से रबी-2022 की फसलों गेहूं, चना व जौ की खरीद शुरू हो रही है। फसल खरीद के 72 घंटे के अंदर पैसा किसानों के बैंक खाते में भेजना होगा। समयबद्ध अदायगी न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को यहां खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। 

विज्ञापन


उन्होंने मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित करने व किसानों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया है। बैठक में सभी जिलों के डीसी, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। चौटाला ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

डीसी फसल उठाने के लिए परिवहन साधनों का प्रबंध करें ताकि खरीद कार्य तेजी से चले। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किए गए फसलों के ब्योरा के अनुसार किसानों के बैंक खातों को अपडेट किया जाए। उन्हीं में राशि का भुगतान करें। मंडियों में किसानों के लिए पेयजल व अन्य सुविधाएं दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीसी ने दुष्यंत को बताया कि मंडियों का दौरा करके फसल-खरीद की तैयारियों का जायजा ले लिया है। सरसों खरीद 93 मंडियों में की जाएगी, जबकि गेहूं के लिए 397 मंडियां, चने के लिए 11, जौ की खरीद के लिए 25 मंडियां तैयार की जा रही हैं। सरसों को 5050 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं को 2015 रुपये प्रति क्विंटल, चना को 5230 रुपये प्रति क्विंटल व जौ को 1,635 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विभिन्न खरीद एजेंसियां खरीदेंगी। 

गेहूं की खरीद खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड, हरियाणा राज्य भंडारण निगम व भारतीय खाद्य निगम करेगा। चने की खरीद हैफेड, सरसों की खरीद हैफेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम, जौ की खरीद खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हैफेड एवं हरियाणा राज्य भंडारण निगम करेंगे।

डिप्टी सीएम ने निभाया खिलाड़ियों से किया वादा: दिग्विजय 
सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए तीन प्रतिशत खेल कोटा जारी रखने पर जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है। दिग्विजय ने कहा कि इससे निश्चित तौर पर खिलाड़ियों में एक नया जोश आएगा और खेलों में हरियाणा देश का नाम इसी तरह रोशन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खिलाड़ियों से किया हुआ अपना वादा निभाया है। दुष्यंत चौटाला ने 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर उचाना में हुए मैराथन कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल कोटे को लेकर आश्वासन दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें