फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वारदात: प्रेम प्रसंग में महिला को चाकू से गोदा, पति की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 21 Oct 2021 11:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पति की अनुपस्थिति में आरोपी जतिंदर महिला के घर आता-जाता था। घटना से पहले भी उसे घर के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। पुलिस के अनुसार, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन कुछ दिन पहले महिला ने जतिंदर से बात करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में विवाहिता की हत्या। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में गुरुवार दोपहर प्रेम प्रसंग में चाकू से गोदकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। महिला के पति की शिकायत पर महिला के प्रेमी जतिंदर के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि हत्या से कुछ समय पहले ही जतिंदर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। फिलहाल सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा: भाजपा आलाकमान के रडार पर खराब प्रदर्शन वाले मंत्री, पार्टी प्रभारी बोले-मंत्रिमंडल में बदलाव पर विचार 

पुलिस के अनुसार, महिला पति और बच्चे के साथ हल्लोमाजरा में रहती थी। पति एक निजी कंपनी में काम करता है। गुरुवार दोपहर पति काम पर गया था और बच्चा स्कूल। दोपहर में जब बच्चा स्कूल से लौटा तो घर के अंदर मां का खून से लथपथ शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद करने के साथ ही महिला को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जीएमसीएच-32 के शवगृह में रखवा दिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि पति की अनुपस्थिति में जतिंदर महिला के घर आता-जाता था। घटना से पहले भी उसे घर के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। पुलिस के अनुसार, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन कुछ दिन पहले महिला ने जतिंदर से बात करने से इनकार कर दिया था। पति ने शिकायत में बताया है कि इससे नाराज जतिंदर ने फोन पर उसकी पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी सब्जी बेचने का काम करता है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें