बिना लाइसेंस के होटल में शराब परोसने के मामले में थाना फेज-1 की पुलिस ने मोहाली गांव स्थित होटल पर्ल इन के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल से चंडीगढ़ की गैर कानूनी तरीके से लाई गई 21 शराब की बोतले भी पुलिस ने जब्त की है। आरोपी की पहचान मनोज महाजन निवासी सेक्टर-41 के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने वीरवार जिला अदालत में पेश किया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली था कि होटल पर्ल इन में गैर कानूनी तरीके से शराब परोसी जाती है। जबकि होटल मालिक ने इस संबंधी विभाग से कोई लाइसेंस नहीं लिया है। इसके बाद पुलिस वालों ने ग्राहक बनकर होटल में दबिश दी। साथ ही अवैध तरीके से कारोबार चला रहे होटल मालिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुताबिक होटल से चंडीगढ़ में बिकने वाली अंग्रेजी शराब की 21 बोलते भी बरामद हुई हैं। जिन्हें भी पुलिस की तरफ से अदालत में पेश किया गया। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला है जब शहरी इलाके में किसी होटल मालिक को इस तरह गिरफ्तार किया गया हो।
सस्ती शराब लाता था, बेचता था मंहगी
पुलिस मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ स्थित घर से आते समय चंडीगढ़ के ठेकों से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर ले आता था। इसके बाद शराब को यहां मोटे दामों पर बेचता था। आरोपी ने होटल में अपने बेटे को मैनेजर बनाया हुआ था। पुलिस यह भी जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर आरोपी को शराब कौन पहुंचता था।