फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर गैंगवार में घायल गैंगस्टर हरिया ने दम तोड़ा

Fri, 06 May 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
अमृतसर में गैंगवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमृतसर में बुधवार की देर शाम सोनू कंगला गैगस्टर के गुर्गो द्वारा की गई फायरिंग में घायल हरिया की देर रात मौत हो गई। उसके शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर कड़ी पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके शव से पांच गोलिया निकाली गई। उसके सिर व दिल में लगी उसके लिए जानलेवा साबित हुई। उसकी हत्या से गुज्जरपुरा क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोनू कंगला गैंग को चला रहे बाबी मल्होत्रा की अपने भाई की हत्या को लेकर हरिया पर शक था। उसकी रंजिश के चलते बाबी मल्होत्रा ने सुल्तानविंड रोड पर हरिया, दीपू, सन्नी को घेर कर उन पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें गंभीर घायल हरिया की मौत हो गई, जबकि बाकी अभी भी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस कमिशनर अमर सिंह चाहल के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है।

ये है मामला
अमृतसर के थाना बी डिवीजन के नजदीक बुधवार शाम सोनू कंगला गैंग के बॉबी मल्होत्रा ने साथियों के साथ अंधाधुंध फायरिंग कर तीन युवकों पर जख्मी कर दिया था। गोलीबारी में गुज्जरपुरा के राहुल उर्फ हरिया, उसका चचेरा भाई दीपू और भतीजा सन्नी घायल हो गए। घटना के बाद गुज्जपुरा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर अमर सिंह चाहल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गैंगस्टर भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू कंगला इस समय जेल में बंद है। उसकी गैर मौजूदगी में गैंग की कमान गुज्जरपुरा के बॉबी मल्होत्रा के हाथ में हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले बॉबी के भाई की हत्या हो गई थी और उसे इन्हीं तीनों लोगों पर हत्या का शक था। बुधवार को हरिया और दीपू एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहा था। इसकी भनक मिलते ही सुल्तानविंड रोड पर बॉबी ने साथियों संग तीनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वे थाना बी डिवीजन के चौक की तरफ भागे। हमलावरों ने हरिया और दीपू पर तीन-तीन गोलियां दागीं। उनको बचाने के लिए जैसे ही सन्नी आया तो उसे भी गोली का निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें