फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात नहीं मानी तो गन प्वाइंट पर पति करने लगा वो काम, शर्म आएगी आपको

Fri, 09 Dec 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
नवविवाहिता ने बात नहीं मानी तो पति गन प्वाइंट पर उसके साथ वो घिनौना काम करने लगा, जानकर आपका सिर शर्म से झुक जाएगा। घटना हरियाणा के रोहतक की है।
विज्ञापन


गांधी नगर निवासी लड़की की शादी छह माह पूर्व धूमधाम से शिवाजी कालोनी के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन फिर पति ने कुछ दिनों बाद अजीब सी डिमांड शुरू कर दी। वह पिस्तौल के बल पर उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा।

लड़की के मायके वालों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाने की एसएचओ गरिमा के मुताबिक पूरी स्थिति स्पष्ट करने के लिए केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद ही मांगने लगे दहेज

rape
पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उससे और दहेज लाने की मांग करने लगी। उसने जब इस संबंध में मना किया तो उसका पति उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को कहने लगा।

उसने जब मना किया तो उसने उस पर पिस्तौल तान दी और जबरन उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसका पति रोज उससे पिस्तौल के बल पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा।

उसने जब यह बात अपनी सास को बताई तो उसने कहा कि वह पहले अपने घर से दस लाख रुपये लेकर आए, तभी उसका उत्पीडऩ बंद होगा। उसने ससुर से भी मदद मांगी, लेकिन नहीं मिली। विवाहिता ने इसके बाद सारी जानकारी अपने परिजनों को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें