चेन्नई में एक सिरफिरे ब्वॉयफ्रेंड ने व्यस्त बस स्टैंड पर गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। मारी गई लड़की ए. सोनिया (23) ब्वॉयफ्रेंड एस. प्रसाद (24) के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती थी। इसी वजह से नाराजगी की सनक में डूबे प्रसाद ने उसका कत्ल कर दिया।
आरोपी ने सोनिया को जीएसटी रोड के पेरुंगलातुर बस स्टैंड पर खत्म किया और फिर पीरकंकरणे पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। दरअसल, सोनिया तमबरम में एक प्राइवेट शॉप के अंदर काउंटर सेल्सगर्ल थी।