फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का नया तरीका: साधु के वेश में आए दो लुटेरों ने सम्मोहित कर कार सवार से लूटी सोने की चेन, देखें वीडियो

Fri, 14 Feb 2025 08:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पीड़ित रवि कुमार पंजाब वाटर रिसोर्स में कार्यरत है और मोहाली में रहता है। वह मंदिर के पास कार में बैठा था तभी आरोपी आए और उसे सम्मोहित कर उसके गले से सोने की चेन उतरवा ली।
विज्ञापन
पीड़ित की कार के पास खड़े आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के डीसी कार्यालय फेज 1 में साधु के वेश में आए दो लुटेरों ने कार सवार एक व्यक्ति को हिप्नोटाइज कर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। पंजाब वाटर रिसोर्स में कार्यरत मोहाली फेज 1 निवासी पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि वह मोहाली फेज एक स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास कार में बैठा था। तभी साधु के वेश में दो व्यक्ति आए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उनमें से एक आरोपी ने उसके गले से सोने की चेन उतरवा ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो देखा गले में चेन नहीं है। जिसके बाद रवि ने घटना की सूचना पुलिस की दी। घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमे आरोपी गले से सोने की चेन उतरवाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फेज एक पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दी लेकिन पुलिस के सुस्त रवैए से शिकायत ऑनलाइन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें