फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: बच्ची के अगवा होने को लेकर हंगामा, दो परिवारों में झड़प, पुलिस ने मासूम को छुड़वाया

Sun, 17 Apr 2022 08:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने महिला और मेहरबान सिंह के खिलाफ अपहरण के प्रयास और मारपीट में उतरी पगड़ी से आहत हुई धार्मिक भावनाओं की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में अपह्रत आठ साल की बच्ची के मामले में जालंधर के जैमल नगर में दो परिवारों में जमकर झड़प हुई। इसमें पगड़ियां भी उतर गईं। बीच सड़क हुई हाथापाई की सूचना पुलिस के पास पहुंची तो दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद जिस बच्ची के अपहरण को लेकर हल्ला मचा था, उसे बरामद कर परिजनों के हवाले किया गया। 

विज्ञापन


वारदात रविवार दोपहर की है। मनजीत सिंह निवासी जैमल नगर अपनी आठ वर्षीय भतीजी सीरत और पिता के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा देखने गया था। इसी दौरान सीरत गुरुद्वारे से बाहर निकल घर को निकली लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंची। जब मनजीत सिंह घर पहुंचा तो उसे पता चला सीरत घर नहीं पहुंची है, इससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। 

आनन-फानन परिवार उसे तलाशने लगा। जब कुछ पता नहीं चला तो परिवार के सदस्य गुरुघर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस और पारिवारिक सदस्य गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो हैरान रह गए। पड़ोस में ही रहने वाले मेहरबान सिंह की पत्नी सीरत को ले जाती हुई नजर आई। फुटेज देखने के बाद सीरत के ताया-पिता और अन्य परिजन मेहरबान सिंह के घर पहुंचे तो देखा कि महिला वहां मौजूद है। 
विज्ञापन


जब सीरत के परिजनों ने महिला से पूछा तो दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया और हाथापाई होने लगी। इस दौरान मनजीत सिंह के बड़े भाई की पगड़ी उतर गई। मारपीट में पगड़ी उतरने की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने महिला को थाने बुला सीरत को परिजनों को सौंपने को कहा तो वह मुकर गई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मेहरबान सिंह के घर से सीरत को ढूंढ निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला और मेहरबान सिंह के खिलाफ अपहरण के प्रयास और मारपीट में उतरी पगड़ी से आहत हुई धार्मिक भावनाओं की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें