फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कपूरथला में 504 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, जालंधर में 25 पेटी के साथ दो को दबोचा

Sun, 17 Apr 2022 07:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

आबकारी विभाग ने सीआईए स्टाफ की पुलिस के सहयोग से दो तस्करों को गिरफ्तार चंडीगढ़ मार्का की 25 पेटी अवैध शराब समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बरामद शराब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए स्टाफ कपूरथला ने आबकारी विभाग के सहयोग से दबिश देकर 504 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मगर पकड़ी गई शराब वैध है या अवैध, इसको को लेकर आबकारी विभाग व सीआईए स्टाफ की पुलिस उलझ गई है। आबकारी इंस्पेक्टर शराब वैध होने की बात कह रहे हैं तो पुलिस अवैध बता रही है। हालांकि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सीआईए प्रभारी सिकंदर सिंह के अनुसार सीआईए स्टाफ की पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सदर क्षेत्र में बंद पड़ी दुकानों पर छापा मारकर विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब की 504 पेटी बरामद की है और एक आरोपी मनीराम को हिरासत में भी ले लिया गया। सीआईए पुलिस ने पूछताछ के दौरान जगजीत सिंह नामक व्यक्ति का नाम सामने आने पर उसे भी नामजद किया है। 

आबकारी निरीक्षक कुलवंत सिंह ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब वैध है लेकिन ठेकेदार ने जिस गोदाम में शराब स्टोर की गई थी, वह अवैध था। उन्होंने यह भी बताया कि शराब के बिल और एक्साइज ड्यूटी की मुख्य जांच सोमवार को कार्यालय खुलने पर की जाएगी। उधर, सीआईए प्रभारी सिंकदर सिंह ने कहा कि यह शराब अवैध है। दबिश के दौरान आबकारी विभाग के लोग भी मौजूद थे और उन्होंने इसे अवैध बताया था। अब पता नहीं क्यों आबकारी निरीक्षक इसे वैध बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि शराब के मालिक समेत दो लोगों पर केस दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


जालंधर: 25 पेटी अवैध शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने सीआईए स्टाफ की पुलिस के सहयोग से दो तस्करों को गिरफ्तार चंडीगढ़ मार्का की 25 पेटी अवैध शराब समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ईओ बेदी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक रमन भगत और एएसआई तरलोचन सिंह ने संयुक्त टीम बनाकर ट्रांसपोर्ट नगर के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि रेरू पिंड के परशुराम नगर में वरिंदर कुमार उर्फ मिंटू ने शराब स्टोर की है और वह सन्नी यादव के साथ मिलकर ग्राहकों को सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी और पुलिस टीम ने दोनों तस्करों को चंडीगढ़ मार्का की 25 पेटी शराब समेत काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें