पंजाब के मुक्तसर में दर्दनाक हादसे में करेंट लगने से महिला समेत 3 की मौत हो गई। हादसा सुबह 5 बजे हुआ। दरअसल पंजाब के मुक्तसर में गांव चक्क अटारी में वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रक बिजली के निचले तार के संपर्क में आ गया।
इस दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। गांव चक्क अटारी के कुछ लोग बीते दिनों उक्त ट्रक से बाबा बड्ढा के मेले पर गए थे।
वीरवार सुबह ही वह लोग वापस लौटे। इस दौरान चक्क अटारी की ढाणी में सभी श्रद्धालुओं को उतारने के बाद चालक सतनाम सिंह (35) ट्रक को पीछे करने लग गया।