फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः पत्नी बेटे बेटी को गोली मारकर व्यापारी ने की सुसाइड, 3 की मौत

Thu, 08 Jun 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
trader shot dead family
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में डबल मर्डर के बाद सुसाइड का मामला सामने आया है। व्यापारी ने पत्नी, बेटे और बेटी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी की भी मौत हो गई, वहीं बेटी बच गई। मृतकों की पहचान जगमीत पाल खुराना(45), पत्नी जसप्रीत खुराना(42), बेटा जश्नदीप खुराना(18) के रूप में हुई। वहीं बेटी बिसमीन खुराना(15) गंभीर हालत में बेहोश मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जगमीत का खुराना स्टील्स नाम से फोकल प्वाइंट पर शोरूम है। उसकी मां घर में ही नीचे के फ्लोर पर रहती है। वारदात रात में अंजाम दी गई और इसका खुलासा ड्राइवर के आने पर हुआ। ड्राइवर ने मां से गाड़ी की चाबी मांगी तो उसने कहा कि ऊपर से लो।

ऊपर जब किसी ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो अनहोनी की आशंका से दरवाजा तुड़वाया गया। वहां बेडरूम का नजारा देखकर सभी चौंक गए। खून सने शव पड़े थे, वहीं लड़की की सांसें चल रही थी। ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को इलाज के अस्पताल पहुंचाया। हत्या और सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

  Punjab: Trader shot dead three members of his family before killing himself in Ludhiana's Model Town, injured daughter admitted in hospital. — ANI (@ANI_news) June 8, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें