फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : पत्नी और प्रेमिका में जमकर मारपीट, पति फरार

Thu, 08 Jun 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
love affair
विज्ञापन
पत्नी के रहते हुए भी पडोस के मुहल्ले की लड़की के साथ प्यार की पींगे बढ़ाना पति के लिए महंगा पड़ गया। इज्जत सरेआम तार-तार हो ही गई वहीं प्रेमिका की भी पिटाई हो गई।
विज्ञापन


यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद में नाथुपुर चौराहे के पास बुधवार को सरे बाजार पत्नी तथा प्रेमिका में जमकर मारपीट हुई। मौके की नजाकत देख पति भाग निकला।
स्थानीय कस्बे के युवक का पड़ोस के मुहल्ले की एक महिला से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी से आये दिन झगड़ा होता था। एक सप्ताह पूर्व पति घर से कमाने के नाम पर वाराणसी चला गया था।
विज्ञापन


बुधवार को मुहल्ले के एक युवक ने बताया कि युवक उक्त चौराहे पर प्रेमिका के साथ मौजूद है। जानकारी होते ही पत्नी अपने देवर के साथ पहुँच गयी। पहुँचते ही प्रेमिका से जमकर मारपीट हुई। मौका देख पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें