फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलकर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, दो गांवों में पसरा मातम

Fri, 22 Mar 2019 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
विज्ञापन

चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीन युवक होली खेलने के बाद एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे तो एक कार ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय रवींद्र पुत्र जोगा सिंह, 20 वर्षीय विशाल पुत्र जसविंदर सिंह दोनों निवासी गांव भांखरपुर व 27 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र भगवंत सिंह निवासी गांव मुबारिकपुर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। तीनों ही मृतक कुंवारे थे। मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार को तीनों युवक दोपहर बाद होली खेलकर एक मोटरसाइकिल पर डेराबस्सी से गांव भांखरपुर जा रहे थे। वह रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

दो युवकों का सिर सड़क किनारे रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को गंभीर हालत में डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तीनों ही मृतक दोस्त थे और गांव मुबारिकपुर में दो अलग-अलग दुकानों पर वेल्डिंग का काम करते थे। तीनों युवकों की मौत की खबर सुनकर गांव भांखरपुर व मुबारिकपुर में मातम छा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें