फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरापुर में नर्तकी का हाथ पकड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरापुर में नर्तकी का हाथ पकड़ने पर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को पकड़कर थाने ले गई लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान गांव में फायरिंग की भी चर्चा रही।
विज्ञापन

ग्राम सिकरापुर में होली के मौके पर हर साल नौटंकी होती है। इस बार भी गांव में दो स्थानों पर नौटंकी आई थी, जिसे देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोग आए थे। पड़ोसी ग्राम सालारपुर से भी कुछ लड़के नौटंकी देखने सिकरापुर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात एक गाने पर डांस चल रहा था। सालारपुर के कुछ लड़के स्टेज पर चढ़ गए और उन्होंने नर्तकी का हाथ पकड़ लिया, जिसका गांव वालों ने विरोध किया, परंतु वे नहीं माने। इससे दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। गांव के दर्जनों लोग एकत्र हो गए और उन्होंने खुराफाती युवकों की जूते चप्पलों से जमकर पिटाई लगाई। इस दौरान दो युवकों ने फायर भी किए, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। उसी समय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया। डीजे को भी पुलिस उठा ले गई। शुक्रवार को पुलिस ने युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

गांव में नौटंकी आई थी और उसमें नर्तकी का हाथ पकड़ने पर विवाद हुआ था। जूते चप्पल भी चले थे लेकिन फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। नौटंकी उसी समय बंद करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज खेड़ा नवादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें