फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: चाकू की नोंक पर टैक्सी छीनी, जांच एजेंसियां सतर्क, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 11 Dec 2021 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में टैक्सी छीनने की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने गांव जगतपुर जट्टां के पास वारदात को अंजाम दिया और अमृतसर की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के गांव जगतपुर जट्टां के पास एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर टैक्सी छीन ली और फरार हो गया। यह मामला शुक्रवार देर रात पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे स्थित गांव जगतपुर जट्टां का है। आरोपी उक्त टैक्सी को नूरपुर से लाया था और चौहान अस्पताल से परिवार को लाने की बात कही थी। 

विज्ञापन


अन्य काम का बहाना बनाकर आरोपी टैक्सी चालक को गांव जगतपुर जट्टां के मोड़ तक ले गया और वहां चाकू की नोंक पर उससे टैक्सी छीनकर अमृतसर की तरफ भाग निकला। थाना तारागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। अति संवेदनशील जिला होने के कारण टैक्सी छीनने वाले मामले की जांच में अन्य एजेंसियां जुट गई हैं। 

हिमाचल प्रदेश, नूरपुर के वार्ड दो के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने नूरपुर बस स्टैंड से उसकी टैक्सी किराए पर ली और चौहान अस्पताल कोटली तक आने की बात कही। वह पठानकोट के कोटली पहुंचे तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि कोई काम है थोड़ा आगे चलो।
विज्ञापन


इस व्यक्ति ने गांव जगतपुर जट्टां के पास टैक्सी रोकने को कहा। जैसे ही टैक्सी रुकी तो उक्त व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया। जिसके चलते वह डरकर टैक्सी से बाहर आ गया। व्यक्ति टैक्सी को लेकर वहां से अमृतसर की तरफ चला गया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। एसएसपी सुरेंदर लांबा का कहना है कि उक्त मामले में जांच की जा रही है। 

अमृतसर: पिस्तौल दिखा लूटपाट करने वाले गिरोह सात सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने अमृतसर और उसके आसपास के इलाकों में पिस्तौल के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सात सदस्यों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी भगतांवाला इलाका में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके अन्य साथियों की पहचान के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगलांवाली गली के कुलदीप सिंह, कोट खालसा स्थित दशमेश नगर के सूरज उर्फ भुर्जी, गोल गप्पेयां वाली गली के दानिश, आकाशदीप सिंह उर्फ अभी, वड्ढा हरीपुरा के पारसदीप सिंह, तरनतारन रोड के आकाश, शहीद उधम सिंह नगर के निखिल कुमार उर्फ भोलू के रूप में बताई है। एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, दातर, किरच, हीरो हांडा बाइक और बुलेट बाइक बरामद किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें