फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बाल मजदूरी की शिकायत पर एसडीएम ने दी दबिश, चल रहा था सेक्स रैकेट, आठ महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार

Sat, 11 Dec 2021 03:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीलमपुर के एसडीएम शरत कुमार को शुक्रवार देर शाम घोंडा इलाके में एक मकान में बाल मजदूरी की शिकायत मिली। एसडीएम ने दिल्ली पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन के साथ मकान पर छापा मारा। घर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। वहां बाल मजदूरी की जगह सेक्स रैकेट चल रहा था।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीलमपुर इलाके के घोंडा में एक इमारत में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीलमपुर के एसडीएम शरत कुमार को शुक्रवार देर शाम घोंडा इलाके में एक मकान में बाल मजदूरी की शिकायत मिली। एसडीएम ने दिल्ली पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन के साथ मकान पर छापा मारा। घर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। वहां बाल मजदूरी की जगह सेक्स रैकेट चल रहा था। कमरे में युवक व युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में थे। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसडीएम ने उक्त मकान मालिक को नोटिस देकर पूछा है कि क्यों न इस अपराध के लिए उसकी संपत्ति को कुर्क कर दिया जाए। उन्होंने मकान मालिक से पूछा है कि किसने इस मकान को किराए पर दिया और किस उद्देश्य से दिया था। मकान मालिक को सात दिन के भीतर नोटिस का जवाब देना है।
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि रैकेट पिछले पांच माह चल रहा था। रैकेट चलाने वाले युवतियों को फोन करके यहां बुलाते हैं। जांच में पता चला कि नाबालिग भी यहां आते थे। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि रैकेट को कौन चलवा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें