फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में BJP के महामंत्री ने जहर खाकर जान दी, वजह बड़ी

Fri, 22 Apr 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी में बीजेपी नेता नरेश जांगड़ ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश जांगड़ा (52) ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। ऐसा करने के पीछे का कारण कर्ज बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि नरेश कई दिन से कर्ज को लेकर परेशान थे। रात को उन्हें उल्‍टी लगी थी, जिसके बाद वे सो गए। सुबह जब वे उठे नहीं तो जगाने के उनके कमरे में गए तो वे मृत मिले।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी क्राइम संजीव बलहारा का कहना है कि पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद पूरी स्थिति का खुलासा होगा। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

नरेश के बेटे हेमंत ने बताया कि उनके पिता काठ मंडी में लकड़ी की दुकान चलाते थे। उन्होंने मामन सिंह पहलवान, कालू और हबली से लगभग 50 लाख रुपए ब्याज पर ले रखे थे। आधे से ज्यादा पैसे भी लौटा दिए थे, लेकिन वे उन्हें परेशान करते थे। उन्होंने नरेश पर दबाव डालकर जायदाद अपने नाम करा ली थी।
विज्ञापन


साथ ही 7 दिन के अंदर घर खाली करने की धमकी भी दी थी। इससे परेशान होकर कई दिन से पिता घर नहीं आ रहे थे। मंगलवार को वे घर आए तो उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें उल्टी लगी और उसके बाद वे थके हुए हैं, कहकर सोने चले गए। सुबह जगाया तो वे नहीं उठे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें