फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः 600 ग्राम हेरोइन के साथ स्पेशल टास्क फोर्स ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 01 May 2019 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

एसटीएफ टीम ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान तस्करों की कार को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने कार भगा ली। इसके बाद टीम ने करीब बीस किलोमीटर तक पीछा कर तीन तस्करों को काबू किया। आरोपियों की गाड़ी बेकाबू होकर माछीवाड़ा बाजार के पास खंभे से टकरा गई तो आरोपी पुलिस के हाथ चढ़े। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में मोहाली के फेस चार स्थित एसटीएफ थाने में मोहल्ला तरलोक नगर निवासी हरसिमरनजीत सिंह उर्फ करंट उर्फ कैप्टन, शहीद भगत सिंह नगर के गांव मजारा निवासी राकेश कुमार उर्फ गुज्जर और गांव पुनिया निवासी गुरमुख सिंह उर्फ गगन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।   

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी कैप्टन ने चार बसें डाल रखी है जो निजी फैक्टरी में किराए पर चलती है। वह एक बस खुद और दूसरी बस गगन चलाता है। जबकि आरोपी राकेश अपने भाई के साथ लैब में काम करता है। तीनों पिछले करीब दो साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहे हैं।

वह दिल्ली में रहने वाले एक नाईजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर शहर में सप्लाई करते है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई थानों में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 

एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कोहाड़ा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करते हैं। वह नशे की खेप सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी आती देखी तो उन्हें रोकना चाहा। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपियों ने गाड़ी भगा ली।

पुलिस ने अपनी गाडियां आरोपियों की कार के पीछे लगाई तो आरोपी गांव-गांव होते हुए माछीवाड़ा बाजार में पहुंच गए। गांधी चौक के पास आरोपियों की कार बेकाबू हो गई और सीधे खंभे से टकरा गई। जिसके बाद आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। पुलिस टीम ने तीनों को काफी मुश्किल से काबू किया और हेरोइन बरामद की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें